शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज में दीक्षांत समारोह संपन्न
टुंडी मुख्यालय स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी में सत्र 2016-19 तथा 2017-20 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच मूल प्रमाण पत्र वितरण किया गया l मौके पर महाविद्यालय के सचिव सह टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी उपस्थित थे l उन्होंने सभी बच्चों को नंबर वन में रहने की प्रेरणा दी l इसके साथ ही पढ़ाई में नंबर वन के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल रहने की प्रेरणा दी l तथा विश्वविद्यालय में टॉप टेन में आने वाले सभी विद्यार्थियों को हमेशा मेहनत के पथ पर चलने की सलाह दी तथा उत्साह वर्धन किया l मौके पर अंचलाधिकारी एजाज अहमद, मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, वरीय अभियंता टुंडी, पवन महतो, बसंत महतो फूलचंद किस्कू, कामेश्वर सिंह चौधरी, प्राचार्य इंटर कॉलेज श्याम सुंदर पांडे, गुलाब मिश्रा, निर्वतमान मुखिया रामेश्वर बस्की, सुमन मिश्रा, इंदारलाल बस्की श्रवन टुडू उपस्थित थे l मंच संचालन प्राचार्य डॉ. गौरांग भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर मंसू मरांडी ने किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के डॉ. निशा कुमारी, डॉ. पी. कुमार, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. एस. के. महतो , डॉ. अजहर हुसैन, प्रो. अनिल कुमार महतो, प्रो. लवली कुमारी, प्रो. एस कुमारी, प्रो. खुर्शीदा खातून, प्रो. सौमित्र महतो, प्रो. अजीत कुमार महतो, राखी मरांडी, मनोज कुमार महतो, संतोष कुमार टुडू, कुसमी देवी का योगदान रहा l

